बिलासपुर। भाकियू की पंचायत बुधवार को ग्राम टांडा हुरमनगर में मोहम्मद इमरान के आवास पर हुई। पंचायत में तहाील अध्यक्ष इरफान हसन ने कहा कि किसानों के पास धानों में पानी लगाने के लिए पैसे नहीं हैं, ऐसे प्रशासन ऋृण वसूली के लिए किसानों का अत्पीडन कर रहा है। किसानों के दर्ज मुकदमें वापस लेना किसानों की जीत बताई। पंचायत में अफजाल राना, वीरेंद्र कुमार, दीपक कश्यप, तारिक, अजीज, शाने आलम, गुलवेज मियां, बाबूराम, अंसार अहमद, डा गुरप्रीत सिंह आदि ने भाग लिया।