बिलासपुर। भाकियू असली के तमाम कार्यकर्ता बुधवार को तहसील में गन्ना भुगतान आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि चीनी मिलें किसानों का गन्ना भुगतान का कई करोड़ रुपये दबाए बैठी हैं, जिसके कारण किसान परेशान हैं। उनका कहना था कि प्रशासन बकाया बसूली के लिए आरसी जारी कर रहा है, ऐसे में किसान कहां से बकाया अदा करे। उन्होंने ज्ञापन में गन्ना भुगतान दिलाने, आरसी पर रोक लगाने, बिजली व्यवस्था शेड्यूल के मुताबिक कराने, ग्राम भटपुरा तारन का पुल चालू कराने, अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करने, राशनकार्ड बनवाने आदि मांगे मुख्य थीं। एसडीएम ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद आसिम रजा, हरताल सिंह यादव, खुशनूद अली, इकरान अली, शफीक, फरजंद अली, नन्हेराम, साबिर अली, शारिक खान, श्याम मोहन पांडेय, बब्बू अली आदि मुख्य थे।