घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत ग्राम पंचायत जांगला में दंगल का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान किशोरी लाल चंदेल ने की। दंगल में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों के नामी पहलवानों ने भाग लिया। बड़ी माली जम्मू के पहलवान कुलवीर सिंह ने जीती। विजेता पहलवान को दंगल कमेटी ने 2500 रुपये और चांदी का कंगन देकर सम्मानित किया। उपविजेता कुरुक्षेत्र के पहलवान अमित को 2100 रुपये दिए गए। अंडर-20 आयु वर्ग में जम्मू के जरनैल सिंह ने माली जीती। उसे 1100 रुपये, उपविजेता जम्मू के ही अमित को 1000 रुपये दिए गए। इस अवसर पर उपप्रधान अनिल कुमार, ब्लॉक समिति सदस्य अमरनाथ, इंदु डोगरा, ईश्वर दास डोगरा, अधिवक्ता लेखराम, चैन सिंह, प्रताप सिंह, जागीर सिंह चंदेल, सुमित कुमार, कहर सिंह, जसवंत सिंह, भूरी सिंह, अतुल चंदेल, रवि प्रकाश आदि मौजूद रहे।