बिलासपुर। पांच से 14 फरवरी तक होने वाले रणजी मैचों के लिए समितियों और उपसमितियों का गठन किया गया। जिला क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि संघ के सदस्यों को जिम्मेवारियां सौंपी गईं। एक्रीडेशन कमेटी के उमेश गौतम अध्यक्ष होंगे। निमंत्रण कमेटी का दायित्व आरके रघु और विजय सोनी संभालेंगे। सुरक्षा कमेटी का जिम्मा अतुल पाल दास, सोशल मीडिया अनिरुद्ध शर्मा, प्रिंट और इलेक्ट्रानिक्स मीडिया सोनल शर्मा, ग्राउंड कमेटी खुमंत महंत, शुभम गौतम, मनोहर ठाकुर, शुभम शर्मा व हितेश, जलपान कमेटी में संजय रघु, प्राथमिक चिकित्सा कमेटी का जिम्मा कृष्ण शुक्ला संभालेंगे, जबकि आवासीय कमेटी का प्रभार महेंद्र सिंह चंदेल व नगीन पाल संभालेंगे। प्रचार प्रसार कमेटी में तुषार डोगरा होंगे। वहीं मेहमान टीमों के साथ व मैच आफिशियल के साथ संजय ठाकुर, सत्यम शर्मा, अतुल पाल दास, सोनल शर्मा, विकास टेस्सू, वरुण शर्मा और राज कुमार चंदेल अपना दायित्व निखाएंगे। उन्होंने बताया कि हर मैच सुबह नौ बजे शुरू होग। शुभारंभ के लिए नवनिर्वाचित विधायकों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोपहर के भोजन के दौरान हिमाचली लोक नृत्य व गान का आयोजन मैदान में किया जाएगा। बैठक में उमेश गौतम, विशाल जगोता, महेंद्र चंदेल, संजीव ठाकुर, आरके रघु, वरुण, विकास, नगीन, अनिरुद्ध, तुषार, शुभम, अतुल, विजय सोनी, सत्यम आदि मौजूद रहे।