फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फोरलेन पर कार चालक से 1.218 किलो चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। घुमारवीं थाना पुलिस ने फोरलेन पर कार चालक से 1.218 किलो ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर जांच की जा रही। बुधवार को अदालत में आरोपी को पेश किया जाएगा।जानकारी के अनुसार पुलिस के एक दल ने थाना प्रभारी की अगुवाई में मंगलवार शाम को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर रोहिण में नाकाबंदी की थी। इसी बीच बलोह से भगेड़ की तरफ से आ रही एक कार को रोका गया। कार के दस्तावेज मांगने पर चालक हाथ से गियरबॉक्स के साथ रखे एक लिफाफे को कपड़े से ढकने लगा। पुलिस कर्मियों ने लिफाफे बारे पूछा तो चालक घबरा गया । शक पर लिफाफा की जांच की तो 1.218 किलो ग्राम चरस पाई गई। आरोपी की पहचान सौरव फुल्ल उर्फ सोनू निवासी धोभी घाट रोड छोटा शिमला ईस्ट, जिला शिमला के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें