फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और पुरुष हैंडबाल टीम का ट्रायल 31 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कुल्लू में आयोजित होने वाली 27वीं राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष हैंडबाल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली जिला की टीमों का चयन बिलासपुर में होगा। कहलूर स्टेडियम बिलासपुर में 31 मार्च को ट्रायल होगा। बिलासपुर हैंडबाल संघ के अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 8 अप्रैल तक कुल्लू के ढालपुर मैदान में किया जा रहा है। जिला की महिला एवं पुरुष टीमों का चयन 31 मार्च को सुबह 11:00 बजे होगा। खिलाड़ियों को आधार कार्ड साथ लाना होगा। चयन समिति में राज्य खेल छात्रावास के हैंडबाल प्रशिक्षक मनोज ठाकुर, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी वीरेंद्र शर्मा और बिलासपुर जिला हैंडबाल संघ के कार्यालय सचिव सुनील शर्मा शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें