फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलवाड़ गांव में 20 साल के छात्र की ह्दयघात से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलवाड़ गांव में हृदयघात से 20 साल के छात्र की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र की सलवाड़ पंचायत में वीरवार सुबह बिलासपुर कॉलेज के बीएससी द्वितीय के छात्र की अचानक मौत हो गई है। हौड़ गांव का मेधावी छात्र विशाल कुमार (20) बिलासपुर से बुधवार अपने घर सलवाड़ आया और रात को परिवार के साथ भोजन करने के बाद सभी अपने-अपने कमरों में सो गए। वीरवार सुबह विशाल की मां उसे चाय लेकर गई और उठाने के लिए आवाज लगाने लगी, लेकिन वह नहीं उठा। जब उसे उठाने की कोशिश की गई जब उसकी आंखें नहीं खुली तो उसने शोर मचाया। इसके बाद विशाल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलोल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। सलवाड़ पंचायत के उपप्रधान संजय कुमार ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार विशाल की मौत हृदयघात से हुई है। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उप-प्रधान संजय कुमार ने बताया कि मृतक का पिता सोहन लाल मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर अपने इकलौते बेटे को एक आईएस अधिकारी बनाने का सपना लेकर चल रहा था। विशाल का वीरवार को अंतिंम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें