बिलासपुर। ग्राम पिपलिया मिश्र आंगनबाड़ी केंद्र पर बाल विकास परियोजना द्वारा लाडली दिवस मनाया गया। जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी और उप जिलाधिकारी दुर्गा शंकर गुप्ता ने महिलाओं को छह वर्ष तक के बच्चों को स्वस्थ्य रखने के तौर तरीके बताए गए। उन्होंने लाडली बिटिया के पोषण की जानकारी दी। सीडीपीओ मुदिता तिवारी ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की और लाडली बिटिया को अन्नप्रासन खिलाया। इस मौके पर पूर्व प्रधान हरदीप सिंह गिल, अल्का गंगवार, बबीता, सुनीता जैन, सुनीता सागर आदि मौजूद रहे।