बिलासपुर। भाकियू के तमाम कार्यकर्ता सोमवार को मंडल उपाध्यक्ष जगजीत सिंह गिल के नेतृत्व में स्थानीय बिजलीघर पहुंचे। किसानों ने विद्युत अव्यवस्था के खिलाफ बिजली विभाग के विरुद्व नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी किसान अधिशासी अभियंता विनोद कुमार से मिले। किसानों ने उन्हें ज्ञापन देकर कहा कि केमरी बिजलीघर में कमुआ फीडर पर अनवरिया फीडर का अतिरिक्त भार डाल दिया गया है, जिसके कारण कमुआ फीडर में अक्सर फाल्ट होते रहते हैं। विद्युतापूर्ति में बाधा उत्पन्न होने की बाजह से किसान परेशान हैं। उन्हेांने जर्जर तारेां व फूंके हुए ट्रांसफार्मरों को बदलने की मांग की। एक्सईन ने उन्हें आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उनकी समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा। इस मौके पर मंडल महासचिव गुरचरन सिंह, प्रीतपाल सिंह, नृपजीत सिंह कुनर, कुलबंत सिंह, बलविंद्र सिंह, गुरनाम सिंह, निशान सिंह, जागीर सिंह आदि मुख्य थे।