फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओ सैल ने पकड़ा चोरी मामले में भगौड़ा

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
पीओ सेल ने चोरी के मामले में कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित किए गए अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पीओ सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को झंडूता से गिरफ्तार किया है, जहां आरोपी मजदूरी का काम कर रहा था। उसे अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की है। मिली जानकारी के मुताबिक 8.2.2008 में एक चोरी के मामले में संजय कुमार सहित तीन अन्य लोगों की संलिप्ता पाई गई थी। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर मामला सीजेएम कोर्ट बिलासपुर में चलाया था। लेकिन, कोर्ट की ओर से बार-बार समन जारी करने के बाद भी आरोपी संजय कुमार कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ वारंट भी निकाला, लेकिन आरोपी ने फिर भी कोर्ट में पेश होने की जरूरत नहीं समझी। इसके बाद कोर्ट ने 24.08.2017 को आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया। इसके बाद मामला पुलिस के पीओ सेल को सौंपा गया। पीओ सेल ने आरोपी को कई स्थानों पर तलाश किया। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी झंडूता के पास मजदूरी का काम कर रहा है। सूचना मिलते ही पीओ सेल के प्रभारी दौलत राम, महेंद्र कपिल और रवि गौतम की टीम ने आरोपी संजय कुमार को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। उसे आगामी कार्रवाई के लिए एसएचओ सदर के हवाले कर दिया गया है। आरोपी को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके लिए पुलिस औपचारिकताओं को पूरा कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें