फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपाइयों ने केंद्र-प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बहुजन समाज पार्टी की बैठक मंगलवार को मोहल्ला शांति कालोनी में नगराध्यक्ष नवनीत सक्सेना सचिन के आवास पर हुई। जिसमें जिला प्रभारी हरिद्वारी लाल सागर ने कहा कि भाजपा के शासन में हर आम आदमी स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने को कहा। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सिरोजराम सागर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी पार्टी के प्रति ईमान दारी से कार्य करें। नगराध्यक्ष ने सभी से 12 जुलाई को शाहबाद के खरसौल में होने वाले कैडर कैंप को सफल बनाने की अपील की। बैठक में तेजपाल बर्मा, जकी खान, प्रियांशु सक्सेना, राजपाल लोधी, विजय सिंह सागर, सुरेंद्र पाल सागर, सीताराम सागर, दिनेश गौतम, शानेआलम पाशा आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें