बरमाणा (बिलासपुर)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला दसगांव के छात्र चिराग चंदेल का चयन राज्य स्तरीय इंस्पायर मानक अवार्ड प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य राजेंद्र चंदेल ने चिराग की इस उपलब्धि पर उसे सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला हमीरपुर में किया गया। प्रतियोगिता 9 से 11 फरवरी तक चली। स्कूल के दो छात्रों अनुराग चंदेल व चिराग चंदेल ने भाग लिया। चिराग चंदेल का चयन राज्य स्तरीय इंस्पायर मानक अवार्ड प्रतियोगिता के लिए हुआ है।