नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों ने स्कूल की क्यारियों को संवारा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों ने स्कूल की क्यारियों को संवारा। इसके अलावा स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर के आसपास भी सफाई की। एनएसएस प्रभारी अशोक जसवाल ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले एनएसएस शिविर मेें 24 लड़कियां और 26 लड़के भाग ले रहे हैं। शिविर के पहले दिन स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर के आसपास सफाई की। इसके बाद स्वयंसेवियों ने स्कूल की क्यारियों को भी संवारा। प्रभारी ने बताया कि शिविर का समापन 22 दिसंबर को होगा।