बिलासपुर/केमरी। भाकियू (अ) के तमाम कार्यकर्ता रविवार को केमरी नगर कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी के नेतृत्व में एकत्र हुए। किसानों ने लगातार बड़ रहे डीजल के भावों के विरोध में केंद्र सरकार व पेट्रोलियम मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद किसानों ने नारेबाजी के साथ पेट्रोलियम मंत्री की अर्थी केमरी के मुख्य मार्गों पर निकाली। बाद में किसानों ने मिलक-बिलासपुर रोड पर भी प्रदर्शन कर पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंक दिया। किसानों का कहना था कि बारिश व बाढ़ ने किसानों की फसलें पहले ही चौपट कर दी हैं, ऐसे में केंद्र सरकार किसानों को और बर्बाद करने पर तुली हुई है। पुतला फूंकने वालों में रईस अहमद, अख्तर अली, मुकेश श्रीवास्तव, झम्मन लाल, मोहम्मद समी, आदि मौजूद रहे।