फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित निजी बस रोड किनारे पेड़ में घुसी, 11 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी/ बिलासपुर (रामपुर)। शनिवार को दोपहर 12 बजे रामपुर केमरी रोड पर सवारियां लेकर जा रही एक निजी बस स्टेयरिंग फेल होने की वजह से अनियंत्रित होकर रोड किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस दौरान चालक और परिचालक बस से कूदकर फरार हो गए। दुर्घटना में बस में सवार 15 सवारियों में 11 घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को पुलिस की मदद से निजी व जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक निजी बस रामपुर से सवारी लेकर केमरी की ओर आ रही थी। बस में चालक परिचालक के अलावा 15 सवारियां मौजूद थीं। केमरी थाना क्षेत्र में ग्राम शिवनगर स्थित एक गुरुद्वारे के पास अचानक बस की स्टेयरिंग फेल हो गई। जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर रोड किनारे जामुन के पेड़ से जा टकराई। इस दौरान चालक और परिचालक बस से कूदकर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। सूचना पर केमरी थाना प्रभारी राजीव कुमार गंगवार भी पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलाें को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। चालक और परिचालक फरार हैं, उनका पता लगाया जा रहा है।
दुर्घटना में सुषमा पुत्री सूरजपाल, सुनीता पुत्री सूरजपाल, ऋषभ पुत्र विनोद निवासी ग्राम रहसेना, इस्लाम पुत्र मोहम्मद उमर निवासी ग्राम नवाबगंज, खातून पत्नी गफ्फार निवासी मोहल्ला माजुल्लानगर, अनीस फातमा पत्नी सिद्दीक अहमद निवासी मोहल्ला तकिया, प्रेमवती पत्नी चुन्नीलाल, चुन्नीलाल पुत्र रामदास निवासी ग्राम तालमहावर का मजरा, रूपमती पत्नी ओमपकाश निवासी इनायतपुर, नबी हसन पुत्र मेहंदी हसन और कौशर पत्नी नबी हसन निवासी मोहल्ला गौढ़ी घायल हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें