- फ्लाइंग स्क्वाॅयड ने स्कूलों का किया निरीक्षण
-परीक्षा में नहीं आया कोई भी नकल का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दसवीं की वीरवार को चित्रकला, हेल्थ केयर, ट्रेवल एंड टूरिज्म, टेलीकॉम और रिटेल विषय (व्यावसायिक विषय) की परीक्षा आयोजित हुई। फ्लाइंग स्क्वाॅयड ने कई स्कूलों का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज चेक की। परीक्षा में कोई भी नकल का मामला सामने नहीं आया है। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। परीक्षा सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक हुई। परीक्षा देने के लिए विद्यार्थी करीब आधा घंटा पूर्व ही पहुंच गए थे। परीक्षा केंद्र में नियमानुसार विद्यार्थियों के बैग, मोबाइल समेत अन्य सामग्री बाहर रखवाई गई। सुबह नौ बजे छात्रों को उत्तर पुस्तिका दी गई। चित्रकला का पेपर 50 अंक और व्यावसायिक विषय का पेपर 40 अंक का आया था। परीक्षा केंद्र से बाहर निकालने के बाद विद्यार्थी खुश दिखे। परीक्षा के बाद विद्यार्थी एक-दूसरे से और अध्यापकों से चर्चा करते नजर आए। विद्यार्थियों ने कहा कि पेपर बहुत अच्छा हुआ। पेपर करने में काफी मजा आया। उम्मीद है कि पेपर में अच्छे अंक मिलेंगे। एसडीएम और शिक्षा विभाग के फ्लाइंग स्क्वाॅयड ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बल्हचुराणी, मल्यावर, कन्या बिलासपुर, पनोह, मातला, मातला, नखलेहड़ा और बैहना जट्टा सहित अन्य स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।