फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के छज्जे को लेकर हुए विवाद में दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी/खजुरिया। केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम रहसेना में सोमवार की सुबह ग्राम निवासी दौलत सिंह अपने मकान का छज्जा बनवा रहा था। गांव के ही नाजिम ने केमरी पुलिस में शिकायत की कि वह पहले तय हो चुका है कि कोई भी व्यक्ति रास्ते की तरफ छज्जा नहीं निकालेगा, फिर भी दूसरा पक्ष छज्जा निकाल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छज्जे का निर्माण रुकवा दिया और दोनों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वहीं, खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पदपुरी निवासी वादनूर के बच्चों का खेल खेल के दौरान गांव के ही प्रवेश के बच्चों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर प्रवेश ने वादनूर की पत्नी रेशमा को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर नामजद रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी प्रवेश को शांतिभंग करने में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें