शाहतलाई (बिलासपुर)। सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ जी की तपोभूमि शाहतलाई में चल रहे चैत्र मेलों के दौरान वीरवार को करीब 10,000 श्रद्धालु मंदिरों में आशीर्वाद लेने पहुंंचे। चैत्र मास के तीसरे सप्ताह में बाबा बालक नाथ के दरबार में भक्त भारी संख्या में पहुंचना शुरू हो गए हैं। श्रद्धालु पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और विदेश से पहुंच रहे हैं।
मंदिर न्यास प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधा देने के प्रयास किए गए हैं। तपोस्थली मंदिरों के कपाट सुबह 4 बजे खोले जा रहे हैं जो देररात 11 बजे बंद किए जा रहे हैं। उधर, मेला प्रभारी और झंडूता के नायब तहसीलदार जगदीश चंद ने बताया कि बाबा जी के मंदिरों में श्रद्धालुओं का भारी संख्या में जुटने का क्रम शुरू हो गया है।
मंदिरों में श्रद्धालुओं को कतार में बाबा जी के दर्शन करवाए जा रहे है। प्रशासन ने भारी संख्या को देखते हुए पुख्ता बंदोबस्त किए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने बताया कि बीते 17 दिनों में 50,44,254 रुपये नकद चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए हैं।