संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। युवाओं को रोजगार के लिए जगह उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर परिषद ने 10 वेडिंग जोन घोषित किए हैं। इन वेडिंग जोन में कुल 202 रेहड़ी फड़ी खड़ी की जा सकेंगी।
निहाल वार्ड में कन्या पाठशाला के पास वेडिंग जोन बनाया गया है, जहां 12 रेहड़ी फड़ी खड़ी हो सकेंगी। इसी तरह रोड़ा सेक्टर में छात्र पाठशाला के 26, वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स लुहणू के पास 15, मेन बाजार में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के पास 15, चंगर सेक्टर में किसान भवन के ऊपर की ओर 20, धौलरा मार्ग पर लखदाता पीर पार्क के पास 20, बीडीओ कार्यालय लखनपुर के पास 8, तिब्बती मार्केट में 59, आईटीआई के पास शिव बाजार में 17 और धौलरा मंदिर के पास 10 रेहड़ी-फड़ी लगाने के लिए वेडिंग जोन अधिसूचित किए गए हैं। एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग ने नगर परिषद ने प्रशासन की सहमति से वेडिंग जोन अधिसूचित किए हैं। इन वेडिंग जोन में लोग व्यवस्थित ढंग से रेहड़ी फड़ी लगाकर काम धंधा कर सकते हैं। नगर परिषद और प्रशासन योजना बनाकर कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों ने अपील की है कि शहर को स्वच्छ और अतिक्रमण रहित बनाने में सहयोग करें।