फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 254 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

Thu, 26 Sep 2024 03:13 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में 254 ग्राम चिट्टे के साथ पुलिस ने एक पंजाब के युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने 254 ग्राम चिट्टा के साथ एक पंजाब के युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम पंजगाईं क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान एक कार को पुलिस ने जांच के लिए रोका। कार के अंदर एक युवक से पुलिस ने 254 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी की पहचान सागर (22) गांव गोचर डाकघर खानपुर खुई तहसील आनंदपुर साहिब पंजाब के रूप में हुई है। उधर डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें