पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने 254 ग्राम चिट्टा के साथ एक पंजाब के युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम पंजगाईं क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान एक कार को पुलिस ने जांच के लिए रोका। कार के अंदर एक युवक से पुलिस ने 254 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी की पहचान सागर (22) गांव गोचर डाकघर खानपुर खुई तहसील आनंदपुर साहिब पंजाब के रूप में हुई है। उधर डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।