फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: एचपीटीडीसी कार्यालय शिफ्ट करने पर हिमाचल हाईकोर्ट में एक और याचिका दायर

Thu, 07 Aug 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

एचपीटीडीसी का मुख्य कार्यालय शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित करने के खिलाफ हाईकोर्ट में एक और याचिका दायर की गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) का मुख्य कार्यालय शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित करने के खिलाफ हाईकोर्ट में एक और याचिका दायर की गई है। यह जनहित याचिका एक सेवानिवृत्त कर्मचारी और कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष डाबे राम की ओर से दायर की गई है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता को याचिका दायर करने के पीछे अपनी सद्भावना दिखाने के लिए एक उचित राशि जमा करने के लिए कहा है। इस पर याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने अदालत से समय की मांग की। कोर्ट ने इस पर विचार करते हुए मामले को 15 सितंबर को सूचीबद्ध किया गया है। याचिका में बताया गया कि कार्यालय के शिफ्ट होने से कर्मचारी प्रभावित हो रहे हैं। इसको लेकर हाईकोर्ट में एक सप्ताह पहले भी एक याचिका दायर की गई है। अदालत ने उस मामले में सरकार को नोटिस जारी किए हैं और जवाब दायर करने को कहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें