हरियाणा के जिला रोहतक के सांपला थानांतर्गत गांव दतौड़ रोड पर युवक की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया।
सांपला पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। फिलहाल, मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
मृतक के शरीर पर चोटों के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार वीरवार दोपहर को गांव दतौड़ में खेतों से लौट रहे कुछ ग्रामीणों ने रमेश के खेत में एक युवक का शव पड़ा देखा।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से खेत में फेंका गया है।