सेक्टर 12 स्थित रावण दहन कार्यक्रम में देवडू रोड निवासी जसराज जब रावण के पुतले के पास गया तो जलता हुआ रावण का पुतला उस पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
इससे घटनास्थल पर खलबली मच गई। युवकों ने आनन फानन में उसे जलते हुए पुतले के नीचे से निकाला और उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
अन्य स्थानों की तरह सेक्टर 12 में भी रावण के पुतला दहन किया जा रहा था कि पुतले में आग लगाते ही पुलिस का सुरक्षा चक्र तोड़ते हुए देवडू रोड निवासी जसराज रावण की पूजा अर्चना करने जलते पुतले के पास पहुंच गया। एकदम जलता पुतला नीचे गिर गया, जिससे जसराज आग की चपेट में आ गया और तथा उसका मुंह व दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए। गनीमत रही की कुछ युवकों ने उसे एकदम खीचकर उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां पर गंभीरावस्था में उसका उपचार चल रहा है।