फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई और उसकी पत्नी को चाकुओं से गोदा

Wed, 06 Nov 2013 10:32 PM IST
जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ढाठरथ में मंगलवार रात पारिवारिक झगड़े में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी को चाकुओं से गोद डाला।
विज्ञापन


महिला बबली की सामान्य अस्पताल में मौत हो गई, जबकि पति भीम की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर ताऊ प्रकाश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

ढाठरथ निवासी प्रकाश का उसके छोटे भाई भीम से मंगलवार रात को झगड़ा हो गया। नौबत हाथापाई तक जा पहुंची। प्रकाश ने भीम के पेट और छाती पर चाकू से वार कर घायल कर दिया।

दोनों भाइयों को झगड़ता देख भीम की पत्नी बबली बीच बचाव करने लगी। तैश में आए प्रकाश ने बबली के पेट में भी चाकू घोंप दिया।

बचाव में शोर मचाए जाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और घायल दंपति को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने बबली को मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस और एसटीएफ प्रमुख विरेंद्र खर्ब पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें