फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पिस्तौल सहित युवक काबू

Sat, 09 Nov 2013 07:56 PM IST
रतिया (फतेहाबाद)/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शुक्रवार रात को हरियाणा के रतिया में बुढलाडा रोड पर घग्घर पुल के पास एक युवक को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया।

अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया।

रतिया थाना के प्रभारी जुगल किशोर को शुक्रवार रात को सूचना मिली थी कि बुढलाडा रोड पर घग्घर पुल के पास एक युवक संदिग्ध हालत में घूम रहा है।

इस पर प्रभारी जुगल किशोर ने अपनी टीम के साथ पुल पर छापा मारा और वहां से रतिया के वार्ड नंबर 4 में रहने वाले सुखविंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो पुलिस ने उससे 315 बोर की पिस्तौल बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें