मामूली कहासुनी की बात आई सामने
सूचना मिलने पर जब साल्हावास थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तो सभी आरोपी वहां से भाग चुके थे। पुलिस को योगेश का शव खून से लथपथ हालत में ट्यूबवेल के पास मिला। पुलिस टीम ने जब अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि शराब पीने के दौरान आरोपियों की योगेश के साथ मामूली कहासुनी हो गई थी। इसी बात से गुस्साए आरोपियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
रोहतक और रेवाड़ी में की जा रही छापेमारी
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, मगर उनकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। इसके लिए सीआईए और साल्हावास थाना पुलिस की टीम चरखी दादरी, रोहतक और रेवाड़ी जिले में छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई हैं, जो छापेमारी कर रही हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी के बाद ही युवक की हत्या की गई है। कहासुनी किस बात को लेकर हुई, इसकी अभी जांच की जा रही है।
-सुरेंद्र सिंह, एसीपी