यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र के ससौली रोड पर पैदल जा रहे डेहाबस्ती शिवपुरी निवासी विशाल को रोककर तीन युवकों ने उसके कान से सोने की बाली लूट ली। पुलिस ने मामले की जांच के बाद एक युवक को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। डेहा बस्ती शिवपुरी निवासी कुक्कु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का विशाल पांच जून को शाम सात बजे ससौली रोड से किसी काम से जा रहा था। रास्ते में श्मशान घाट के नजदीक उसे तीन युवक मिले। आरोपियों ने उसे रोक लिया और उसके कान से जबरदस्ती सोने की बाली निकाल ली। संवाद