फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर तेजाब से जलाने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड के एक गांव की नाबालिग लड़की नेे एक युवक पर छेड़छाड़, अश्लील हरकत, जान से मारने की धमकी देने व फेसबुक पर अभद्र भाषा प्रयोग करने के आरोप लगाया है। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लड़की की मां ने बताया कि उसकी नाबालिग लड़की दो महीने से एक गांव में स्थित केंद्र में सिलाई का कार्य सीखने जाती है। गांव का एक लड़का उसकी नाबालिग लड़की को परेशान करता है। वह मोबाइल, फेसबुक व सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गलत संदेश भेज रहा है। वह उसकी लड़की को गलत नीयत से छूता है। विरोध करने पर युवक गुरुकुल में पढ़ने वाले उसके भाई को जान से मरवाने की धमकी लड़की को देता है। 19 अगस्त को लड़की सिलाई केंद्र के लिए घर से निकली, पता चला कि केंद्र बंद है। लड़की घर लौट रही थी। इस दौरान युवक ने उसकी बेटी को रोक लिया और जबरन पकड़कर उससे जबरदस्ती करने लगा। लड़की के शोर मचाने पर एक राहगीर वहां पहुंचा। जिसे देखकर युवक किशोरी को जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। उसने धमकी दी है कि वह लड़की घर से उठा ले जाएगा। इसके बाद से उसकी बेटी डरी सहमी है। युवक ने किसी को बताने पर तेजाब से लड़की का चेहरा खराब करने की धमकी दी है। पीड़िता की मां ने बताया कि इसके बाद से परिवार लड़की व परिवार वाले बेहद डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें