यमुनानगर। पुलिस चौकी पंचतीर्थी की टीम ने कार में लोड कर अवैध शराब की सप्लाई कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की कार से 15 पेटी (180 बोतल) अवैध शराब बरामद की गई।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि एक स्विफ्ट कार अवैध शराब लेकर गांव महरमपुर की तरफ से हरनोल गांव की तरफ आएगी। इस सूचना के आधार पर एक टीम ने हरनौल गांव के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू की। कुछ समय के बाद एक कार आती दिखाई दी। गाड़ी को रोककर जांच की तो उसमें देसी शराब की पेटियां भरी हुई मिली। चालक ने अपनी पहचान विजय कॉलोनी निवासी नरेंद्र के नाम से बताई। जब गाड़ी की जांच करने पर उसके अंदर से 15 पेटी अवैध देसी शराब की मिली। आरोपी इस शराब का कोई बिल व परमिट नहीं दिखा पाया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। संवाद