फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गुमथला गांव में तेजधार हथियार से युवक की गर्दन काटकर हत्या

Sat, 21 Nov 2026 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गुमथला में सुखविंद्र का शव मिलने के बाद मौके पर एकत्रित गांव के लोग। ग्रामीण
विज्ञापन
रादौर। गांव गुमथला में वीरवार देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने गांव के ही 32 वर्षीय युवक सुखविंद्र कश्यप उर्फ गंगू की तेजधार हथियार से गर्दन काट कर हत्या कर दी। युवक का शव शुक्रवार सुबह गांव के शराब के ठेके के सामने सड़क के दूसरी तरफ पड़ा मिला।
विज्ञापन

मृतक की गर्दन का दाईं तरफ का आधे से ज्यादा हिस्सा कटा हुआ था। पुलिस ने हत्या के मामले में शक के आधार पर गांव के ही पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
गांव के कुछ युवक शुक्रवार सुबह जिम जा रहे थे इस दौरान उन्होंने सड़क पर सुखविंद्र का शव पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना सरपंच और मृतक के परिजनों को दी। इसके बाद थाना जठलाना प्रभारी आनंद प्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं सीएफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस को शव के पास दो खाली गिलास और शराब का एक अध्धा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए पांचों युवक मृतक के साथ काम पर जाते थे और उनका आपस में उठना-बैठना भी था।
उधर, मृतक के बड़े भाई सिंदर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गांव में ही उसका अंतिम संस्कार किया गया।
थाना जठलाना प्रभारी आनंद प्रकाश ने बताया कि सुखविंद्र कश्यप की गर्दन काटकर हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है और मृतक के साथियों से पूछताछ जारी है। संवाद

गुमथला में सुखविंद्र का शव मिलने के बाद मौके पर एकत्रित गांव के लोग। ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें