फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर से गिरकर युवक की गई जान

Mon, 23 Nov 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के विश्वकर्मा चौक के पास रविवार को लकड़ी से भरे ट्रैक्टर के गार्ड पर बैठा युवक अचानक नीचे गिर गया। पुलिस की पीसीआर युवक को जिला नागरिक अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव कैल खेड़ा निवासी 34 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है। मनोज यमुनानगर की लक्कड़ मंडी में आने वाली ट्रालियों से लकड़ी उतारने का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह लकड़ी से भरे ट्रैक्टर के साथ इंडस्ट्रियल एरिया में लकड़ी उतारने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वह ट्रैक्टर के गार्ड पर बैठा हुआ था। जब ट्रैक्टर विश्वकर्मा चौक के पास पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित हो गया। इससे मनोज कुमार अपना संतुलन नहीं संभाल पाया और नीचे सड़क पर गिर गया आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की पीसीआर मौके पर पहुंची और घायल मनोज कुमार को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थाना शहर यमुनानगर प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें