फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सिर में ईंट मार युवक की हत्या, पड़ोसी नामजद

Thu, 03 Aug 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी के भारत सेवक नगर निवासी 26 वर्षीय राजू उर्फ महीपाल की ईंट से वार कर हत्या कर दी गई। उसका शव कालोनी में ही एक हेयर ड्रेसर की दुकान की छत पर मिला। उसके गले में क्लच का तार भी लिपटा था। पुलिस ने शव के पास से खून से सनी ईंट, नमकीन का पैकेट व शराब की खाली बोतल बरामद की है।
आरोप है कि कालोनी में उसके पड़ोस में रहने वाले दीपक उर्फ दीपा ने उसकी हत्या की है। शहर जगाधरी थाना प्रभारी , सीआईए एक और दो, सीन ऑफ क्राइम व अन्य टीमों के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर पड़ोसी दीपक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भारत सेवक नगर निवासी सुरेंद्र उर्फ सोनू ने बताया कि उसका भाई राजू ट्रक ड्राइवर था। इस समय वह सागर नाम के कबाड़ी के पास काम करता था। उसकी काॅलोनी के ही दीपक उर्फ दीपा से दोस्ती थी। दीपा भी कबाड़ी की दुकान पर काम करता था। आरोपी दीपा ने मंगलवार की रात नशा कर अपने घर पर झगड़ा किया और सामान तोड़ दिया।
उसका भाई राजू उसे समझाने गया। वहां दोनों के बीच में बहस हो गई थी। दोनों में मारपीट होने लगी। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर समझाया। इसके बाद राजू वहां से चला गया। इस झगड़े के बाद राजू रात भर घर नहीं पहुंचा था। सोनू ने बताया कि उनकी कॉलोनी में ही फुरकान हेयर ड्रेसर की दुकान है। बुधवार दोपहर को कबाड़ी सागर अचानक ही सीढ़ियों से दुकान की छत पर गया। वहां उसे राजू का शव खून से लथपथ पड़ा मिला।
राजू के सिर पर ईंट से वार किए गए थे। उसके गले में क्लच तार भी लिपटा था। पास में ही शराब की बोतल व नमकीन का पैकेट पड़ा था। आरोप है कि उसके भाई की दीपक उर्फ दीपा ने सिर में ईंट मारकर व तार से गला घोटकर हत्या की है। शहर जगाधरी थाना प्रभारी जनक राज का कहना है कि आरोपी दीपक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। सीआईए एक और दो सहयोग से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन

शराब के लिए पैसे मांगता था आरोपी
सुरेंद्र उर्फ सोनू ने बताया कि उसके भाई राजू की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। न ही वह किसी के घर आता-जाता था। दीपक हमेशा राजू को शराब पीने के लिए कहता रहता था। काफी दिनों से राजू शराब नहीं पी रहा था। दीपक उससे शराब के लिए पैसे की मांगा करता रहता था। इसी बात को लेकर दोनों में बहस होती थी। माना जा रहा है कि रात को भी दोनों में शराब पीने की बात पर झगड़ा हुआ। इसके बाद वारदात हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें