संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। कॉलेज रोड पर नामदेव चौक के समीप एक युवक पर कुछ युवकों ने लाठियों, डंडों व तलवारों से हमला कर घायल कर दिया। लिस ने घायल युवक के भाई की शिकायत पर पांच नामजद सहित अन्य युवकों पर केस दर्ज कर लिया।
वाल्मीकि बस्ती के कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई मोहित नामदेव चौक से पैदल घर आ रहा था, तभी उनकी बस्ती के ही लक्की, अमित, वंश, ऋषिपाल, दीपक ने अन्य साथियों संग मोहित पर लाठियों-डंडों व तलवारों से हमला कर दिया। जिसमें मोहित के सिर व टांगों पर गहरी चोटें आईं। मोहित के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए और जाते समय जान से मारने की धमकी दे गए। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल मोहित को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और सूचना पुलिस को दी।