साढौरा। फैक्ट्री में ड्यूटी कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ा। मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सादीकपुर निवासी राहुल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका चचेरा भाई गौरव काला आंब में फैक्ट्री में नौकरी करते थे। मंगलवार को सुबह को दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। सढौरा काला आम्ब रोड काला आंब की ओर से आ रही एक कार ने गौरव की बाइक को टक्कर मार दी। संवाद