फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध देसी कट्टे व दो जिंदा कारतूस के साथ युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सीआईए टू की टीम ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक जांच में भेज दिया।
विज्ञापन

इंचार्ज महरूफ अली ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि रादौर रोड पर एक युवक वारदात की फिराक में घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को काबू किया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देशी कट्टा व दो कारतूस बरामद हुए । पूछताछ में युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव चढ़ाव निवासी श्याम कुमार के नाम से हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इंचार्ज महरूफ अली ने बताया कि आरोपी जम्मू कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। इस मामले में 9 जुलाई को गांधी नगर थाने में केस दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें