फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर में मृत मिला युवक, हत्या का आरोप

Sat, 22 Feb 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वतीनगर। थाना छप्पर क्षेत्र के झींवरहेड़ी गांव में परिवार से अलग रह रहे रामकुमार का शव घर में पड़ा मिला। शरीर पर चोटों के निशान थे। परिजन जब उसका संस्कार करके घर लौटे तो उन्हें अलमारी में रखे चार लाख रुपये, मोबाइल व घर को बाहर खड़ा टाटा मैजिक वाहन गायब मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या करने चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झींवरहेडी निवासी अंकित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका चाचा रामकुमार अविवाहित था। वह उनके परिवार से अलग रहता था। दो दिन उन्हें चाचा गांव में दिखाई नहीं दिया तो वह उसके कमरे पर गए। जहां उन्हें वह मृत पड़ा हुआ मिला। उसका शरीर काला पड़ गया था और उससे दुर्गंध आ रही थी। शरीर पर चोट के निशान थे।
जिससे अनुमान लगाया जा रहा था कि उसके चाचा की मौत दो तीन दिन पहले हो गई थी। उन्होंने 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे अपने चाचा का अंतिम संस्कार कर दिया था। जब वह चाचा का संस्कार करके उनके घर वापस आए तो उन्होंने घर में सारा सामान बिखरा मिला। जांच करने पर अलमारी खुली पड़ी थी और चार लाख रुपये गायब थे। यह पैसे उसके चाचा ने कुछ दिन पहले ही बैंक से निकलवाए थे। इसके अलावा घर से गैस सिलिंडर, मोबाइल व घर के बाहर से छोटा हाथी वाहन गायब मिला। जब उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो गांव का ही युवक अमरदीप चाचा के घर से छोटा हाथी चोरी करता हुआ मिला।
विज्ञापन

उसने आरोप लगाया कि अमरदीप ने ही उसके चाचा की हत्या कर घर से चार लाख रुपये, मोबाइल व छोटा हाथी वाहन चोरी किया है। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। थाना छप्पर प्रभारी प्रमोद कुमार का कहना है कि शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें