फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा महोत्सव ः एमएलएन कॉलेज यमुनानगर बना सरताज

विज्ञापन
साढौरा के डीएवी कॉलेज में प्रतिभा का प्रदर्शन करतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। डीएवी कॉलेज में चल रहे 44वें युवा महोत्सव का बुधवार को समापन हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन कलाकार विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से धूम मचा दी। युवा महोत्सव का सरताज यमुनानगर का मुकंद लाल नेशनल (एमएलएन) कॉलेज बना।
विद्यार्थियों की उमंग, जोश, प्रतिभा कड़ाके की सर्दी पर भारी पड़ी। वहीं दर्शकों ने भी हूटिंग, सीटी, तालियों से अपने कॉलेज विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। युवा महोत्सव में कला, संस्कृति, परंपरा, सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार, युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण का बेजोड़ संगम देखने को मिला। थियेटर के कलाकारों ने नाटक प्रस्तुत कर सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया और पीढ़ी लिखी पीढ़ी को इसका शिकार होता दिखाकर सभी को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

वहीं हरियाणवी लोकनृत्य ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। युवा महोत्सव का सरताज यमुनानगर का मुकंद लाल राष्ट्रीय कॉलेज बना। एमएलएन के विद्यार्थियों ने ओवरऑल ट्रॉफी जीतकर कॉलेज व जिले का नाम रोशन किया। वहीं रनरअप ट्रॉफी व डांस व संगीत का ताज यमुनानगर के गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के सिर सजा। थियेटर का बादशाह साढौरा का मेजबान डीएवी कॉलेज रहा। इसके अलावा फाइन आर्ट का खिताब छछरौली के राजकीय कॉलेज को मिला। वहीं गुरु नानक खालसा कॉलेज ने साहित्य में खिताब जीता।
महोत्सव में 15 कॉलेज के 550 विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। महोत्सव समापन समारोह में सेवानिवृत्त न्यायाधीश, पूर्व लोकायुक्त एवं दिल्ली डीएवी प्रबंधन के उपप्रधान प्रीतम पाल सिंह व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक आंकेश्वर प्रसाद मुख्यातिथि रहे। मुख्यातिथि प्रीतमपाल ने युवाओं को देश की नींव बताया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी ही देश का विकास करवाने में मदद कर सकती है। देश को आजाद करने में युवाओं का प्रमुख योगदान रहा। युवा देश की रीढ़ हैं, इसलिए देश के विकास के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए।
विद्यार्थियों की प्रतिभा देख प्रचार्य डॉ. रणपाल सिंह व तमाम शिक्षकों का हृदय गदगद हो गया। महोत्सव को लेकर रात-दिन एक करने वाले संयोजक राजनीति विज्ञान के प्रो. डॉ. तेजवीर ने कहा कि विद्यार्थियों ने सफल कर दिया।
विज्ञापन

अंतिम दिन में हुईं 42 प्रतियोगिताएं
महोत्सव के अंतिम दिन 42 प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता 24 निर्णायक मंडल सदस्यों, 110 निदेशकों एवं शिक्षकों के नेतृत्व में करवाई गई। अंत में महोत्सव की कोर कमेटी अको भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम यूथ एंड कल्चर अफेयर के सहयोग से किया गया। इस दौरान डॉ. परमजीत पाहवा, डॉ. दर्शन लाल, डॉ. छत्रपाल सिंह, डॉ. गुरमेज, प्रो. योगेश मोहन, डॉ. अनुपम खन्ना, डॉ. दर्शन, रितु चहल, नेहा ढींगरा, दीपिका सहित कॉलेज स्टॉफ व तमाम विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें