फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दीपक व सुधांशु का सेना में चयन होने पर युवाओं ने जताई खुशी

विज्ञापन
बाबैन। दीपक एवं सुधांशु का भारतीय सेना में चयन होने पर अभिन्नदन करते युवा व ग्रामीण।विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बाबैन। गांव संघौर स्थित एक एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे युवा दीपक (संघौर) तथा सुधांशु (खरींडवा) का भारतीय सेना में चयन हुआ है, जिससे अन्य युवाओं ने खुशी जताई है। सेना में चयन के बाद जब दीपक और सुधांशु एकेडमी पहुंचे तो एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे युवाओं ने उनका अभिनंदन किया
विज्ञापन


खेल कोच अनिल सांगवान ने कहा कि दीपक और सुधांशु की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि एकेडमी और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। खेल कोच अनिल सांगवान ने अन्य युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर जगमाल सिंह भूरा, जगदीप सिंह, प्रदीप सांगवान, प्रदीप देशवाल महुवाखेडी, उधम सांगवान, बिट्टू सागवान ने दीपक और सुधांशु की सफलता का श्रेय उनके खेल कोच अनिल सांगवान को दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें