फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गणेश विसर्जन के लिए गया युवक बूड़िया नहर में डूबा

Sun, 27 Sep 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
युवक की तलाश करती एसडीआरएफ की टीम। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गणपति मूर्ति विसर्जन के दौरान बूड़िया नहर में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक पानी के तेज बहाव में लापता हो गया। घटना शुक्रवार देर रात की है। लापता युवक की पहचान बूड़िया निवासी गौरव के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। शनिवार सुबह गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
परिजनों के अनुसार गौरव शुक्रवार देर रात अपने दो दोस्तों के साथ गणेश विसर्जन के दौरान बूड़िया नहर पर पहुंचा था। इस दौरान तीनों दोस्तों ने नहर में नहाने का फैसला किया और पानी में उतर गए। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण गौरव के दोनों दोस्त बीच से ही वापस बाहर निकल आया।
विज्ञापन

गौरव के दोस्त अंकित के अनुसार उन्होंने गौरव को भी पानी से बाहर आने के लिए कहा था, लेकिन उसने नहर पार करके दूसरी तरफ से बाहर आने की बात कही। इसी दौरान तेज बहाव में वह लापता हो गया। दोनों दोस्तों ने तुरंत मौके पर मौजूद पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने घटना की जानकारी गौरव के परिजनों को दी। शनिवार सुबह गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर तलाश शुरू करवाई गई। शनिवार शाम तक गौरव का कोई सुराग नहीं मिला था। बूड़िया थाना प्रभारी निर्मल ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गौरव को तैरना आता था, परिजनों ने जताया शक
परिजनों का कहना है कि गौरव को तैरना आता था। ऐसे में उसके अचानक नहर में लापता होने को लेकर उन्हें संदेह है। उन्होंने आशंका जताई कि घटना के पीछे कोई अन्य कारण भी हो सकता है। परिजनों ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और नहर में तलाश जारी है।

युवक की तलाश करती एसडीआरएफ की टीम। संवाद- फोटो : Archive

युवक की तलाश करती एसडीआरएफ की टीम। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें