फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 20 Sep 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सुखमणि पैलेस समीप बूड़िया रोड से पैदल जा रहे युवक को कार ने चपेट में ले लिया। कार की टक्कर से युवक उछलकर दूर सड़क पर जा गिरा। डायल-112 की टीम ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
हादसे के प्रत्यक्षदर्शी जयप्रकाश निवासी ग्रीनपार्क कॉलोनी के बयान पर थाना शहर जगाधरी पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया। प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि 17 सितंबर की रात 9:30 बजे वह बूड़िया रोड से एक्टिवा पर अपने घर जा रहे थे। इस बीच सुखमणि पैलेस के पास रुककर रेहड़ी से पकौड़े लेने लगा। तभी देखा कि सड़क किनारे चल रहे युवक को बूड़िया की ओर से आती कार ने अपनी चपेट में ले लिया। कार की टक्कर से युवक सड़क पर गिर कर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार चालक रुका, पर नीचे नहीं उतरा। वह (प्रत्यक्षदर्शी) और रेहड़ी पर खड़े लोग जब घायल युवक की मदद के लिए दौड़े तो चालक कार लेकर बूड़िया चौक की तरफ चला गया। उसकी कार का नंबर नोट कर लिया। डायल-112 की मदद से घायल युवक को यमुनानगर के सिविल अस्पताल लाया गया। अगले दिन अस्पताल में युवक का पता करे गए, तब पता चला कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान पुलिस ने असम के अतियाबारी बरपेटा निवासी नेपाल अर्जा के रूप में की।
वह यमुनानगर के बूड़िया में सैनी स्वीट हाउस के यहां किराये पर रह रहा था। पुलिस ने नेपाल के परिजनों को सूचना देकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें