फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिवा से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की महावीर कॉलोनी में एक व्यक्ति से बहस करने के बाद खड़ी एक्टिवा से गिरकर घायल हुए युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महावीर कॉलोनी निवासी आकाश देर शाम एक्टिवा पर कॉलोनी में किसी काम से गया था। इस दौरान एक व्यक्ति के साथ उसकी किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद जब वह अपनी एक्टिवा पर बैठने लगा तो वह नीचे गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे शहर के आरके गुप्ता अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उसकी हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी एसआई संदीप का कहना है कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम में मृतक की मौत की वजह का पता चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें