फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हर व्यायामशाला में बनेंगे युवा क्लब

Sat, 05 Aug 2023 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल शर्मा
विज्ञापन

यमुनानगर। आयुष विभाग की ओर से हर व्यायामशाला पर युवा क्लब का गठन किया जाएगा। इस क्लब के सदस्य अपनी-अपनी व्यायामशाला के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में युवाओं को स्वस्थ रहने के अलावा खो-खो, कबड्डी, रस्साकशी जैसे खेलों के लिए प्रोत्साहित करेंगे। युवाओं की मांग के मुताबिक वाॅलीबॉल जैसे अन्य खेलों का आयोजन भी व्यायामशालाओं पर किया जाएगा।
ये युवा क्लब नशे सहित समाज की कुरीतियों के विरोध और पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता जैसे कार्यक्रमों से भी युवाओं को जोड़ेंगे। फिलहाल व्यायामशालाओं पर युवा क्लबों के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसका जिम्मा आयुष योग सहायकों को दिया गया है, ये खुद क्लब के संरक्षक भी होंगे। क्लब में पांच पदाधिकारी होंगे। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. विनोद पुंडीर ने शुक्रवार को आयुष योग सहायकों की बैठक लेकर उन्हें इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए। बैठक में आयुष योग सहायक दीपक बडोला, देवेंद्र कुमार, पूजा, निशा व सोनिया मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-
जिले में व्यायामशालाओं की स्थिति
जिले में कुल 40 व्यायामशालाएं हैं। इनमें नौ आयुष विभाग के हवाले की जा चुकी है जबकि बाकी पंचायतों व जिला परिषद के पास है। आयुष विभाग को हस्तांतरित नौ में छह व्यायामशालाओं पर आयुष योग सहायक नियुक्त हैं। आयुष विभाग की व्यायामशालाओं पर आयुष योग सहायक योगाभ्यास सहित अन्य गतिविधियां करवा रहे हैं। अन्य व्यायामशालाएं सफाई व अन्य सुविधाएं न होने से खस्ताहालत में हैं।
विज्ञापन


पुराने खेलों को करेंगे प्रोत्साहित
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. विनोद पुंडीर ने बताया कि युवा क्लब अपनी-अपनी व्यायामशालाओं के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में युवाओं को योग व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे। साथ ही उनके बीच खो-खो, कबड्डी, रस्साकशी जैसे खेलों के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेंगे। इन खेलों के अलावा युवाओं की मांग मुताबिक खेल गतिविधियां कराएंगे। इसके अलावा नशे जैसी कुरीति के विरोध और पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता जैसे कार्यक्रमों के पक्ष में युवाओं को साथ जोड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें