फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन पहले लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव गन्ने के खेत से बरामद।

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन पहले गांव अलीपुरा से लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव वीरवार को बीपीएल कॉलोनी के पास स्थित गन्ने के खेत से मिला है। शव मिलने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने चार दिन पहले लापता युवक की मां की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। युवक विकास की मां रानी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 अगस्त की सुबह उसका बेटा विकास घूमने के लिए गया था। इसके बाद से वह लापता हो गया। युवक की आसपास के क्षेत्र में तलाश की गई, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया। वीरवार दोपहर को 2 बजे गांव में बीपीएल कॉलोनी के पास गन्ने के खेत में युवक का शव बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि युवक को दौरे पड़ते थे। इसका इलाज काफी दिनों से चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें