फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की बैंक कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत के आधार पर गांधीनगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक कॉलोनी निवासी गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले कॉलोनी के ही दीपक के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। उस समय मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया था, लेकिन इसके बाद से ही दीपक उससे रंजिश रखने लगा। पांच अप्रैल को दोपहर करीब एक बजे वह कॉलोनी में किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान दीपक ने उस पर गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों को देख आरोपी धमकी देकर भाग गया। परिजनों ने घायल को अस्पताल भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें