फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कहासुनी के बाद युवक पर हमला

Sat, 21 Nov 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी के बूड़िया चौक के पास कहासुनी होने पर दर्जनभर युवकों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में गांव सहजादपुर निवासी मनदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीन युवकों को नामजद करते हुए अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहजादपुर गांव निवासी मनदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रात करीब 11 बजे किसी काम से बूड़िया चुंगी गया था। वहां उसकी मुलाकात बूड़िया चुंगी निवासी रजत उर्फ साहिल से हुई। रजत के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान आरोपी ने अपने साथी ऋषि, विशाल व 10 अन्य युवकों को वहां बुलाकर उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।
उसने मामले की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने मामले तीन आरोपी युवकों को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें