यमुनानगर। झंडा गांव में आपसी कहासुनी के बाद एक युवक पर गांव के ही चार युवकों ने हमला कर दिया। पीड़ित शीशपाल ने साढौरा थाने में शिकायत देकर बताया कि कुछ दिन पहले उसकी गांव के ही हैप्पी, हर्ष, कुलदीप उर्फ चीमा और रोहित के साथ कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वे उससे रंजिश रखने लगे। पांच अप्रैल की रात 10 बजे के करीब जब वह गांव में जा रहा था तभी आरोपियों ने उसे रास्ते में रोककर डंडों से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।