एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 12 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सेल इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि एक युवक नशीला पदार्थ लेकर आराईयावाला से होता हुआ उसी एरिया में बेचने आएगा।
इस सूचना के आधार पर उनकी टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एईटीओ होशियार सिंह को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 12 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान अराईयावाला निवासी आशिक के नाम से हुई। इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश से नशीले पदार्थ लेकर आता था और प्रताप नगर एरिया में युवाओं को बेचता था। अब टीम उस तस्कर की तलाश में जुटी है, जिससे आशिक नशीले पदार्थ लेकर आता था।