यमुनानगर। सीआईए-2 की टीम ने रटौली गांव से एक युवक को कट्टे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। युवक को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में दिया गया। सीआईए-2 प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। युवक की पहचान बैंक कॉलोनी निवासी अजय उर्फ काला के रूप में हुई है। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले भी अजय के खिलाफ शस्त्र अधिनियम, चोरी व झगड़े सहित आठ मुकदमे दर्ज हैं।
-