फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नशीले कैप्सूल और गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार

Sat, 10 Jan 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी रामपुरा की टीम ने सिविल अस्पताल परिसर से एक युवक को प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी की पहचान आनंद कॉलोनी, पुराना हमीदा निवासी कमल कुमार उर्फ गुल्लू के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 285 ट्रामाडोल कैप्सूल और 270 अल्प्राजोलम गोलियां बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सिविल अस्पताल यमुनानगर के अंदर एक युवक नशीले पदार्थ लेकर घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को काबू कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और गोलियां बरामद हुईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें